सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल करने वाली 'भाभी जान' अरेस्ट

हिंदू लड़कियों पर बनाया था अभद्र वीडियो.

Update: 2026-02-05 12:12 GMT
अमरोहा: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली समरीन निशा पत्नी सरफराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला ने सोशल मीडिया पर हिंदू समुदाय और लड़कियों के विरुद्ध आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल किया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने भारी विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की. हिंदू युवा मंच के नेता प्रतीक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 3 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया और अगले ही दिन 4 फरवरी को आरोपी महिला को पकड़कर कोर्ट में पेश किया.
आरोपी महिला को सोशल मीडिया पर 'भाभी जान' के नाम से भी जाना जाता है. उसने अपने वीडियो में हिंदू लड़कियों के लिए बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर फैला, लोगों का गुस्सा भड़क गया.
हिंदू युवा मंच ने अपने लेटर पैड पर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि इस कृत्य से धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है. तनाव बढ़ता देख अमरोहा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की.
अमरोहा पुलिस ने वादी प्रतीक शर्मा की तहरीर के आधार पर थाना अमरोहा देहात में मु0अ0सं0 35/26 पंजीकृत किया. महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुर इंतजाम अली निवासी 30 वर्षीय समरीन निशा को हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.
वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया पर ही जवाबी वीडियो बनाकर और पुलिस प्रशासन को टैग कर गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी थी. पुलिस गिरफ्त में खड़ी महिला की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है. अमरोहा देहात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर ही यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है.
Tags:    

Similar News