झाड़ियों में मिली युवक की सिर कटी लाश, गुप्तांग धारदार हथियार से काटा गया

पढ़ें पूरी खबर.

Update: 2026-08-11 03:49 GMT
भोपाल: राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब BHEL गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक की सिर कटी लाश बरामद हुई. बताया जा रहा है कि शव के साथ गंभीर क्षति भी की गई है और मृतक का गुप्तांग भी कटा हुआ मिला है.
शव मिलने की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की सूचना आसपास के इलाके में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही BHEL गेट नंबर-8 और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था और शव को झाड़ियों में कब लाकर फेंका गया.
मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना जा रहा है. हत्या की आशंका के चलते पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत की असली वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा.
एडीसीपी भोपाल पुलिस अनिल शर्मा ने बताया आज सुबह 8 करीब एक सिर कटी हुई लाश मिली थी, उसका गुप्तांग भी कटा हुआ है, पुलिस लगातार जांच कर रही है. बॉडी के स्केच बनाए गए हैं. सभी थानों को सूचित कर दिया गया है. मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. जल्द ही पुलिस पहचान करके मामले का खुलासा करेगी. पुलिस ने फिलहाल अभी मर्ग कायम कर लिया है और हर एंगल से जांच कर रही है.
Tags:    

Similar News