रात में शराब पीकर पत्नी को पीटा, सुबह फंदे से लटकी मिली पति की लाश

Update: 2024-05-17 16:02 GMT

बदायूं: कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव दबरई निवासी युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। उसने पत्नी को पीटा। पत्नी कहीं छिप गई। युवक बरामदे में सो गया। रात में उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह पत्नी ने शव देखा तो चीत्कार करने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव निवासी हिम्मत सिंह (35) पुत्र महाराम सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके परिजनों के अनुसार हिम्मत सिंह कुछ दिनों से शराब पीने के आदी हो गए थे। उसकी पत्नी विराध करती थी मारपीट होने लगती थी। वह अक्सर ही पत्नी से विवाद करते रहते थे। गुरुवार को हिम्मत सिंह घर आए तो शराब के नशे में धुत थे। अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगे। पत्नी की पिटाई लगाने लगे। पत्नी पास में कहीं जाकर छिप गई। युवक को लगा कि उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। हिम्मत सिंह बरामदे में लेट गए और अन्य परिजन घर के बाहर सो रहे थे। सुबह उनकी पत्नी घर के भीतर गई। बरामदे में कुंडे से हिम्मत सिंह का शव लटका था। पत्नी चीखने लगी। परिजन भी घर में आ गए। पुलिस को अवगत कराया। शेखूपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसकी रिपोर्ट के अनुसार मौत हैंगिंग से हुई थी।


Tags:    

Similar News