पश्चिम चंपारण मे भालू ने काटकर किया जख्मी

बड़ी खबर

Update: 2023-04-07 18:16 GMT
बेतिया। गोवर्धना वन क्षेत्र में जलावन की लकड़ी लाने गये एक व्यक्ति को भालू ने काटकर जख्मी कर दिया है। घायल व्यक्ति मटियरिया थाना क्षेत्र के नया टोटा सेरपुर निवासी 55 वर्षीय हीरालाल मुखिया है। रेंजर सुजीत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि उक्त व्यक्ति जंगल के डेढ़ किलोमीटर अंदर जलावन की लकड़ी काटने गया था। उसी दौरान वह भालू की चपेट मे आ गया। घटनास्थल पर खुन का निशान, चप्पल आदि दिखाई दे रहा है। इस घटना को लेकर उसके परिवार में मातम की स्थिति है। ग्रामीणों ने बताया कि उसके परिवार की स्थिति काफी दयनीय है। जंगल से जलावन लाकर बेचने से ही परिवार चलता है।
Tags:    

Similar News