Bank Holiday: होली पर इन चार दिनों तक रहेंगे बैंक बंद, समय रहते निपटाएं जरूरी काम
दिल्ली | होली का त्योहार इस बार बैंकिंग सिस्टम पर असर डालने वाला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों की छुट्टियों की जानकारी जारी कर दी है। इसके तहत, होली के अवसर पर 13 मार्च से लेकर 16 मार्च 2025 तक बैंकों में चार दिन की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, यह छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग दिन होंगी, जिससे हर जगह पर बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा।