बालासोर छात्र आत्मदाह मामला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीड़ित छात्र से की मुलाकात
देखें VIDEO...
Odisha. ओडिशा। बालासोर छात्र आत्मदाह मामलें में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीड़ित छात्र से मिलने एम्स भुवनेश्वर पहुंचीं। ओडिशा के बालासोर में सामने आए छात्र आत्मदाह प्रकरण ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर मामले को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानवीय पहल करते हुए आज एम्स भुवनेश्वर पहुंचकर उपचाराधीन पीड़ित छात्र से मुलाकात की और उसकी स्थिति की जानकारी ली। राष्ट्रपति ने छात्र के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से भी छात्र के समुचित इलाज और विशेष देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।