बाहुबली अनंत सिंह जेल से रिलीज, वीडियो

Update: 2024-08-16 02:24 GMT

बिहार bihar news । मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह जेल से रिलीज हो गए हैं।  इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। चर्चित एके-47 मामले में पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को उन्हें सबूतों के अभाव में बरी करने का आदेश दिया था। बता दें कि पटना की सिविल कोर्ट ने उन्हें इस केस में 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वे बेऊर जेल में सजा काट रहे थे। साथ ही उनकी विधायकी भी चली गई थी। अनंत सिंह की रिहाई से उनके परिवार और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है तो सियासी घमासान भी जारी है। अनंत सिंह 2016 से बेऊर जेल में बंद थे। जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह बरहिया के लिए रवाना हो गए हैं। अनंत सिंह को केस से बरी किए जाने के बाद बिहार में जमकर राजनीति हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए। anant singh

अनंत सिंह की रिहाई को लेकर शुक्रवार को अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता बेऊर जेल पर जमे हुए थे। प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल प्रशासन ने अपने एंबुलेंस से उन्हें बाहर निकाला। सुबह पांच बजकर दस मिनट पर पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकले।

अनंत सिंह के बेट अंकित सिंह भी समर्थकों के साथ मौजूद थे। सबने मिलकर पूर्व विधायक का शानदार स्वागत किया और फूल माला से लाद दिया। पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें एके 47 केस में दस साल की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ उन्होंने पटना हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने साक्ष्यों की कमी होने के कारण बरी कर दिया था। 


Tags:    

Similar News

-->