BACCHA CHOR: बुर्के में महिला ने बच्चा चुराया, पुलिस कर रही जांच

परिजन सदमें में

Update: 2024-06-01 13:45 GMT
Kanpur: कानपुर। जिले के बेकनगंज थाना Bekanganj police station क्षेत्र में भीख मांग कर पैसे कमाने वाली दो बहनों के बीच से एक बुर्का पहने महिला ने बच्चा चोरी कर लिया। चोरी करने से पहले महिला ने दोनों बच्चियों को बतासे खिलाएं और बच्चा चोरी कर चुपचाप फरार हो गई। पुरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जहां पुलिस मुकदमा लिख सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्यवाही कर रही हैं। बेकनगंज थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की घटना से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पहले पुलिस मानने को तैयार नहीं थी। क्योंकि बच्चियों का परिवार भीख मांग कर जीवन यापन करता है। लेकिन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो सीसीटीवी फुटेज देख दंग रह गई। सीसीटीवी चेक किए तो महिला नजर आ रही थी।

इस मामले में क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगाया गया। यह मार्केट बड़ी ही बेहद व्यस्त मार्केट है। टिना मार्केट निवासी ने आफताब शेख ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी एक बेटी सिमी(8)और एक बेटी मिमि(5) जो बेकनगंज बाजार में 9 महीने के बेटे ईसान को साथ लेकर बेकन गंज रेडीमेड बजार में लेकर पैसा मांग रही थी। तभी एक महिला जिसको मेरी बेटी नही पहचानती है। मेरे बच्चो को साथ लेकर पानी फूलकी खिलाया। और बेटी के गोद से बेटे को प्यार दुलार करने के लिए महिला ने ले लिया और बेटी से फुसला कर लेकर फरार हो गई।

बच्चियां जब रोते हुए घर आई तो घटना की जानकारी मिलने पर उस महिला की काफी तलाश किया। लेकिन नहीं मिली। बच्चा चोरी की शिकायत पर पुलिस एक्टिव हो गई। और परिवार को लेकर मार्केट पहुंच गई। जहां आस पास के काफी सीसीटीवी देखे जहां एक सीसीटीवी में महिला बच्चियों के साथ जाती दिख रहीं है। वो कैद हो गई। दोनों बच्चियों ने उसे पहचान लिया। महिला की 30 से 40 साल के बीच है। पुलिस ने इलाके में पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बीते कुछ माह पूर्व जिले के एक क्षेत्र में एक परिवार के संतान न होने पर एक बच्चें को तांत्रिक का शिकार बनवा दिया था। जहां तांत्रिक के कहने पर बच्चा चोरी कर लिया गया था। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। वहीं कल्याणपुर के एक अस्पताल से बच्चा चोरी हुआ था। जिसमें खुलासा हुआ था कि महिला के बच्चें न होने पर परिवार वाले ताना मारते थे। जिस पर महिला ने बच्चा चोरी कर लिया था।
Tags:    

Similar News

-->