सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया

Update: 2023-08-05 04:22 GMT

सीबीआइ के 40 अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए शुक्रवार को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सीबीआइ मुख्यालय में हुए आयोजन के दौरान उन्होंने पदक ग्रहण किया। ये पदक वर्ष 2018 और 2021 के बीच घोषित किए गए थे, लेकिन कुछ कारणों की वजह से यह प्रदान नहीं किए जा सके। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की सचिव एस राधा चौहान ने सीबीआइ अधिकारियों को पदक सौंपे।

सीबीआइ निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सीबीआइ निदेशक प्रवीण सूद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय दुबे, मुकेश शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, राजेंद्र सिंह गुंजियाल (अब सेवानिवृत्त) और थंग्लुआन जमांग, उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार कौशिक, राजेश भोंसले, दिवस कुमार, हरेंद्र सिंह भंडारी और मनोज कुमार, निरीक्षक यू टी प्रकाशन और सुशील गोयल शामिल हैं।

उप निरीक्षक रोहिताश कुमार धींवा, भानी सिंह राठौड़, प्रमोद कुमार यति, लाला राम, रणजीत सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र कापड़ी और नरेश कुमार, सहायक उप-निरीक्षक दुष्यंत ¨सह, ब्रिजेश कुमार त्रिपाठी, कंवल कृष्ण पंडित, श्रीगोपाल शर्मा और नंद किशोर (दोनों अब सेवानिवृत्त), शिव दत्त शर्मा और कंवर सिंह को भी पदक प्रदान किए गए।

पुरस्कार पाने वालों में हेड कांस्टेबल कैलाश चंद यादव, मदन राम, धीर सिंह, मदन लाल धीमान, चंद्र शेखर पांडेय, राम रतन गुर्जर, संजीत कुमार राय, संतोष प्रल्हाद महाजन, श्याम चंद्र, उत्तमराव नागोराव आगले और वेद प्रकाश, कांस्टेबल जोगिंदर सिंह और दलबीर सिंह और अपराध सहायक मनीष शर्मा शामिल हैं।

Similar News

-->