आटो चालक की पत्नी ने कुएं में कूदकर दी जान

बड़ी खबर

Update: 2023-09-03 18:11 GMT
वाराणसी। कैंट थाना के पांडेयपुर नई बस्ती निवासिनी प्रमिला (40) ने कुएं में कूदकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की मानें तो सुबह महिला गंगा की तरफ गई थी। वहां से पति पकड़कर उसे घर ले आया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। बिहार निवासी मुन्ना कुमार सेठ आटो चलाकर घर-परिवार चलाते हैं। उनका परिवार पांडेयपुर नई बस्ती में रहता है। उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी। लोगों की मानें तो पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। रविवार की सुबह घर से निकलकर गंगा की तरफ गई थी। वहां से पति पकड़कर वापस घर ले आया। दोपहर के वक्त प्रमिला ने घर के समीप स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रमिला को चार पुत्र-पुत्रियां हैं। तीन पुत्रियां और एक छह माह का बेटा है।
Tags:    

Similar News

-->