लोकार्पण कार्यक्रम में अटलजी की तस्वीर होर्डिंग्स से नदारद, रक्षा मंत्री ने खड़े किए सवाल

पढ़े पूरी खबर

Update: 2021-09-01 01:44 GMT

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को लखनऊ में 1,710 करोड़ रुपये की 180 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की. इस कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री ने होर्डिंग्स पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो ना होने पर सवाल खड़ा किया.

रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ में हम सब के चित्र हो या न हो, मगर इसमें अटल बिहारी वाजपेयी का चित्र हम सब के ऊपर जरूर हो. सभा स्थल के बैक ड्राप से पूर्व पीएम के चित्र नदारद होने पर हैरानी जताते करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिये था. बिना अटल बिहारी वायपेयी के हम लखनऊ की कल्पना नहीं कर सकते.
आगे रक्षा मंत्री ने कहा कि CM योगी आदित्यनाथ ने विकास का चक्का जितनी तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है. ये सब देखते हुए भी विरोधियों के मुंह से आवाज नहीं निकलेगी.
उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में लखनऊ नगर की आबादी एक लाख और वाहनों की संख्या लगभग 80 हजार प्रतिवर्ष की दर से बढ़ रही है. आबादी लगभग 45 लाख हो गई है, वाहनों की संख्या 26 लाख से ऊपर पहुंच गई है. लखनऊ के चारो तरफ 104 किलोमीटर की 8 लेन की रिंग रोड का निर्माण तेजी से हो रहा है. 
Tags:    

Similar News