इसी साल के आखिर में धरती पर छा जाएगा अंधेरा

Update: 2023-06-28 12:59 GMT

भारत | दुनिया में बदलता मौसम वैज्ञानिकों और खगोलविदों के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आने वाले सालों में दुनिया भर का तापमान बढ़ने वाला है। ऐसे में एक और खबर ने लोगों को चिंता में डाल दिया है कि सूर्य में सोलर एक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है। इतना ही नहीं यह इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि 2025 से पहले ही एक आग का गोला पृथ्वी पर तबाही मचाएगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस साल (2024) के अंत तक सूर्य का अधिकतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के एक Solar Physicist, एलेक्स जेम्स ने लाइव साइंस को बताया, “सूर्य का तापमान समय से पहले चरम पर पहुंचने वाला है और अपेक्षा से अधिक इसका तापमान होगा। सौर बढ़ने से पृथ्वी पर कई गंभीर समस्याएं शुरू हो सकती हैं। नासा के मुताबिक “सनस्पॉट वे क्षेत्र हैं, जो सूर्य की सतह पर काले रंग के दिखाई देते हैं। वे काले रंग के इसलिए दिखाई देते हैं क्योंकि वे सूर्य की सतह के अन्य हिस्सों की तुलना में ठंडे हैं। सूर्य के धब्बों के पास चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं पुनर्गठित होने पर विस्फोट का कारण बनती हैं, जिससे सौर ज्वालाएं उत्पन्न होती हैं, यह अंतरिक्ष में बहुत सारा विकिरण छोड़ता है।

नासा ने कहा कि विस्फोट से विकिरण निकलता है जो पृथ्वी पर हमारे रेडियो संचार में हस्तक्षेप कर सकता है। इसके अलावा, एक और चिंता का विषय सौर तूफान की घटनाएं हैं, जिनमें भारी मात्रा में सीएमई होती है, जो अंतरिक्ष से यात्रा करके पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराती है। उनके प्रभाव से भू-चुंबकीय तूफान उठ सकता है। इसके चलते सैटेलाइट, संचार, इंटरनेट कनेक्टिविटी और जीपीएस बाधित या क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, इससे पावर ग्रिड विफलता भी हो सकती है।

Tags:    

Similar News

-->