विधानसभा मार्च शुरू, छात्रों का जमावड़ा, पुलिस हाई अलर्ट पर
देखें वीडियो.
रांची: पूरे झारखंड से इकट्ठा हुए छात्रों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा की ओर मार्च शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पहले ही घेरे में छात्रों को रोकने की कोशिश की जा रही है। पुलिसकर्मी बैरिकेड पर चढ़कर उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं।
छात्रों को रोकने के लिए 6 लेयर में बैरिकेडिंग
रांची में 2 हजार जवानों की तैनाती
जगह-जगह राइट कंट्रोल वैन तैनात है
आंसू गैस, वाटर कैनन के इंतजाम
पुरानी विधानसभा में जुट रहे छात्र
हजारीबाग से रांची आने वाली बसों को रोका गया
JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच पर नहीं बनी सहमति
रविवार को छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक हुई। सरकार ने दावा किया कि छात्रों की करीब 98% मांगें मान ली गई हैं। सरकार ने JPSC-PT परीक्षा रद्द करने पर सहमति जता दी है। वहीं, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच कराने को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।
आयोग के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दिया
इसी बीच JPSC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव भी सामने आया है। आयोग के तीन सदस्यों-अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया, जिसे राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है।
इससे पहले 22 जुलाई को JPSC के चेयरपर्सन एल. खियांग्ते भी इस्तीफा दे चुके थे। फिलहाल, JPSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों की CID जांच कर रही है। इसी सिलसिले में आयोग के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। अब 10 अगस्त को डॉ. अजीता भट्टाचार्य से पूछताछ होनी है।