असम, केरलम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव

Update: 2026-04-09 01:04 GMT

असम, केरल और एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार (9 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए एक ही फेज में वोटिंग होनी है. सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इस दौरान कुल 1849 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक होगी. चुनाव नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा.

असम की बात करें तो यहां कुल 2.5 करोड़ वोटर्स हैं. इनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं.खास बात यह है कि 18-19 साल की उम्र के करीब 5.75 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.केरल में कुल 2.71 करोड़ वोटर्स हैं. इनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं.पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 16 सीटों का बहुमत जरूरी है.पुडुचेरीमें कुल 9.44 लाख वोटर्स में करीब 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

केरल में UDF की तरफ से देखें तो कांग्रेस से 92, मुस्लिम लीग से 26, केरल कांग्रेस से 8 और RSP से 4 उम्मीदवार मैदान में है. केरल कांग्रेस (J), RMPI और CPM से एक-एक उम्मीदवार और 7 निर्दलीय प्रत्याशी को UDF का समर्थन हासिल है. लेफ्ट के नेतृत्व वाले LDF की तरफ से CPM से 80, CPI 21, केरल कांग्रेस (M) से 12, NCP (SP) से 3 और RJD से 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है.

केरल में NDA में BJP 98, भारतीय धर्म जनसेना से 22 और 20-20 पार्टी से 19 उम्मीदवार है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी 60 सीट पर चुनाव लड़ रही है तो 145 उम्मीदवार नॉन-रजिस्टर्ड दलों से और 282 निर्दलीय उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.


Tags:    

Similar News