जनता से रिश्ता वेबडेस्क :  असम में शनिवार को नागरिक समाज संगठन की ओर से गुवाहाटी में नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए के विरोध में प्रदर्शन किया गया। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कोई राज्य सहयोग करे या ना करे कानून लागू करेंगे।

विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल में सीएए लागू करने को लेकर मीडिया से अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि देश में सीएए लागू करने के लिए राज्य की मंजूरी की कोई आवश्यकता नहीं है, इसके लिए केंद्र सरकार स्वयं सक्षम है। अगर कोई राज्य सहयोग देगा तो भी इसे लागू करेंगे और नहीं देगा तो भी इसे लागू करेंगे।

Tags: