कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस

Update: 2026-04-07 06:34 GMT

नई दिल्ली: असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची है. हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा FIR दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद, असम पुलिस कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची. दिल्ली पुलिस असम से आए अधिकारियों की सहायता कर रही है.

कानून के मुताबिक, अगर किसी एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाती है, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करना होता है. दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस अधिकारी असम पुलिस की टीम की सहायता कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, पवन खेड़ा अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं. हाल ही में पवन खेड़ा ने असम सीएम की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर प्रेस का कॉन्फ्रेंस किया था और कई आरोप लगाए थे. उसी मामले में असम पुलिस दिल्ली पहुंची है.
Tags:    

Similar News