अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू का भी शपथ ग्रहण, VIDEO

Update: 2026-05-09 06:26 GMT
West Bengal CM Oath Ceremony: रानीबांध सीट से पहली बार के विधायक क्षुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली. पेश से शिक्षक खुदीराम बंगाल बीजेपी का आदिवासी चेहरा हैं. बनगांव उत्तर से नवनिर्वाचित विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी शपथ ग्रहण किया. वो लगातार दो बार से विधायक हैं और मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए सक्रिय रहते आए हैं.
शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण करते ही पीएम मोदी के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया. शुभेंदु ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक करके हाथ मिलाया और सभी ने उन्हें बधाई दी. जब शुभेंदु योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे तो उन्होंने अपना गमछा पहनाकर उनका अभिवादन किया.
Tags:    

Similar News