अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ लड़ेंगे राजस्थान विधानसभा चुनाव

बड़ी खबर

Update: 2023-05-29 17:16 GMT
नई दिल्ली। राजस्थान की आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ 4 घंटे लंबी बातचीत की। दोनों नेताओं ने तय किया है कि वे एकसाथ चुनाव लड़ेंगे और बिल्कुल राजस्थान में हम चुनाव जीतेंगे।
कांग्रेस नेतृत्व ने सोमवार को राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच के चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिशें की। पहले अशोक गहलोत ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। करीब दो घंटे के बाद सचिन पायलट खड़गे के आवास 10 राजाजी मार्ग पहुंचे। इन मुलाकातों के दौरान कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहे। देर रात कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ऐलान किया कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Tags:    

Similar News

-->