Operation Sindoorभारत की तीनों सेनाओं ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया है. वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इंडियन एयरस्ट्राइक को 'कायराना' बताया है.
भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय इस पूरे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग कर रही है. इस दौरान प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ-साथ दो महिला अधिकारी शामिल है. इनमें वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी हैं.
प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत में भारत पर 2001 में हुए संसद हमले से लेकर 2008 के मुंबई आतंकी हमले, उरी, पुलवामा से लेकर पहलगाम हमले से जुड़ी क्लीपिंग दिखाई गई. विक्रम मिस्री ने कहा कि पहलगाम पर हुआ हमला कायराना था. जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने के लिए यह हमला किया गया.
Full View
Tags: