Apple iPhone 18: आईफोन-18 खरीदने के लिए जबरदस्त दीवानगी, एपल स्टोर के बाहर रात से खड़े लोग
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: Apple iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की आज पहली सेल है, जिसके लिए फैन्स रातभर लाइन में खड़े रहे और अपने नंबर का इंतजार करते रहे हैं. दिल्ली से मुंबई तक देश के कई शहरों में Apple Store के बाहर सैकड़ों लोग नजर आए. सभी लोग अपने नंबर आने का इंतजार कर करते हुए दिखाई दिए.
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद जैसे कई शहरों में सैकड़ों लोग Apple Store के बाहर खड़े नजर आए हैं. वहां आए लोगों ने बताया है कि वे न्यू iPhone 18 Pro को लेकर काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को लेकर बहुत से लोग प्री बुकिंग कराकर आए हैं, जिनको कंपनी की तरफ से एक टाइम स्लॉट भी प्रोवाइड कराया जाता है. वहीं, कई लोग बिना बुकिंग के भी पहुंचे हैं और न्यू iPhone 18 Pro खरीदना चाहते हैं.
दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में Apple स्टोर मौजूद है, उसके बाहर बहुत से लोग रातभर खड़े नजर आए हैं और सुबह होते ही यह संख्या अचानक से बढ़ चुकी है.
लाइन में खड़े अजय ने बताया है कि वह 18 Pro Max 1TB लेने आए हैं. उन्होंने कहा कि वे पहले ही प्री-बुक करा चुके हैं और अब इंतजार कर रहा हूं. स्टोर के बाहर काफी भीड़ है, लेकिन वे इसे खरीदकर उन लोगों में शामिल होने चाहते हैं, जो इसको सबसे पहले इस्तेमाल करेंगे. साथ ही उन्होंने बताया है कि वे अभी iPhone 17 Pro का इस्तेमाल कर रहे हैं और न्यू iPhone 18 Pro को लेकर एक्साइटेड हैं.
iPhone 18 Pro की कीमत
iPhone 18 Pro का बेस वेरिएंट 1,64,999 रुपये है और इसमें 256GB स्टोरेज मिलेगी.
512GB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,39,900 रुपये है. टॉप एंड वेरिएंट 2TB स्टोरेज में आता है और उसकी कीमत 3,14,900 रुपये है.
iPhone 18 Pro Max की कीमत
iPhone 18 Pro Max के बेस वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलती है.
512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,04,900 रुपये है और 1TB वेरिएंट को 2,54,900 रुपये खरीद सकेंगे. टॉप एंड वेरिएंट 2TB का है और उसका कीमत 3,29,900 रुपये है. दोनों ही हैंडसेट ब्लैक, सिल्वर, ग्लेसियर और बरंगडी कलर में आते हैं.
iPhone 18 Pro सीरीज पर डिस्काउंट
पहली सेल के दौरान iPhone 18 Pro सीरीज पर 7 हजार रुपये का बैंक ऑफर मिल रहा है, जिसके लिए चुनिंदा बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा. साथ ही No Cost EMI का भी ऑप्शन मिलेगा.