एयरफोर्स अफसर की लव मैरिज से नाराज सास-ससुर ने की बहू की हत्या

Update: 2022-02-22 11:03 GMT

सहारनपुर: सहारनपुर के थाना सरसावा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एयरफोर्स स्टेशन के सारजेंट अमराव सिंह राठौर की पत्नी पूजा राठौर (28) की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो सुपारी किलर प्रवेज फौजी और मोनू को गिरफ्तार किया है। युवती के ससुर श्रवण सिंह राठौर और सास किरण कंवर ने 80 हजार रुपए की सुपारी देकर बहू की हत्या कराई थी। सास-ससुर अभी फरार हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बाइक, मृतिका के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया है।

राजस्थान के बीकानेर के बी-ब्लॉक विष्णु विहार आरके पुरम का रहने वाले अमराव सिंह राठौर की तैनाती सरसावा के एयरफोर्स के सारजेंट के पद पर कार्यरत है। फिलहाल वह एयरफोर्स स्टेशन सोराना में अपनी पत्नी पूजा राठौर के साथ रहता था। 17 फरवरी को युवती घर से अचानक गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पति अमराव राठौर ने 20 फरवरी को थाना सरसावा में कराई थी। तहरीर में सारजेंट ने अपने माता-पिता और दो अन्य लोगों का नाम लिखवाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद छानबीन शुरू कर दी। युवती का शव 21 फरवरी को हरियाणा के यमुनानगर की यमुना नहर हत्या कर फेंका गया। पुलिस ने शव बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, सारजेंट अमराव राठौर के माता-पिता राजस्थान से सहारनपुर आए हुए थे। अमराव राठौर ने 2018 में पूजा राठौर के साथ प्रेम विवाह किया था। जिसके खिलाफ युवक के माता-पिता था और दोनों ने पूजा का रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उन्होंने सहारनपुर के प्रवेज फौजी से संपर्क किया। पूजा की हत्या की सुपारी पांच लाख रुपए में दी। इसकी पेशगी 80 हजार रुपए दी गई। प्रवेज फौजी ने मोनू को 50 हजार रुपए में हत्या करना तय किया, जिसकी पेशगी प्रवेज ने मोनू को 10 हजार रुपए दिए। प्रवेज ने आर्मी से वीआरएस लिया था।

Tags:    

Similar News