Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 4 अक्टूबर 2024

Update: 2024-10-04 00:43 GMT

मूलांक 1-आज का मूलांक एक वाले जातकों का दिन नॉर्मल रहने वाला है। अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। काम का प्रेशर बहुत ज्यादा न लें। बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। खुश रहें।

मूलांक 2- मूलांक 2 वाले जातकों का आज का दिन शानदार रहने वाला है। धीरे-धीरे ऑफिस का माहौल आपके लिए पॉजिटिव होता जाएगा। पार्टनर के साथ चल रही प्रॉब्लम्स पर कम करें। सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।

मूलांक 3-मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन बदलावों भरा साबित हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है की जीवन के किसी भी क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों को पॉजिटिव सोच के साथ अपनाएं। आज का आपका शुभ रंग नीला व शुभ अंक 11 रहने वाला है।

मूलांक 4-आज के दिन मूलांक 4 वाले जातकों को अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज आपको अपनी पसंदीदा एक्टिविटी करने की सलाह दी जाती है। काम के दौरान समय-समय पर ब्रेक लेते रहें।

मूलांक 5- आज का मूलांक 5 वाले जातकों का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। अपने काम पर फोकस बनाए रखें। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। लव लाइफ नॉर्मल रहने वाली है। हाइड्रेटेड रहें।

मूलांक 6-मूलांक 6 वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा बिजी रहने वाला है। किसी इवेंट की वजह से आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस कर रहे हैं लोगों को आज पार्टनरशिप को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। जंक फूड का सेवन ज्यादा न करें।

मूलांक 7-आज का मूलांक 7 वाले जातकों का दिन काफी प्रोडक्टिव रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ जातकों का प्रमोशन भी हो सकता है। लव के मामले में आज अपने गुस्से पर काबू रखें। बेवजह के वाद विवाद में फंसने से बचें।

मूलांक 8-आज मूलांक 8 वाले जातकों को अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए। बहुत ज्यादा तनाव लेने से आपकी फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा।

मूलांक 9-मूलांक 9 वाले जातकों का आज का दिन शुभ माना जा रहा है। आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। कुछ जातक करियर की पॉलिटिक्स का शिकार भी बन सकते हैं। जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला न लें। अपने लक्ष्यों पर फोकस रखें।

Tags:    

Similar News

-->