मूलांक-1 वालों कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों का दिन बिजी रहेगा। हेल्थ का ध्यान रखें। व्यर्थ के गुस्से और वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के लिए टास्क मिल सकते हैं। परिवार से दूरी महसूस हो सकती है। भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। जीवन में थोड़ी-बहुत मुश्किलें आना नॉर्मल है। इसलिए निराश न हों। कॉन्फिडेंस के साथ कमर कसें और अपने ऑफिस टास्क को पूरा करें।

मूलांक 3 वाले आज नेचर के बीच वक्त बिताएं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपनी मेंटल का हेल्थ का खासतौर पर ख्याल रखें। लाइफ पार्टनर को खुश रखने के लिए किसी रोमांटिक ट्रिप का प्लान बनाएं।

मूलांक 4 वालों के आत्मविश्वास में आज कमी रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ बढ़ेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आएंगी। धार्म‍िक यात्रा पर जाने के योग हैं।

मूलांक 5 वाले आज माता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ बढ़ सकती है। उथल-पुथल भरा दिन है, मन अशांत रहेगा। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मूलांक 6 आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

मूलांक 7 वालों का मन खुश रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग नजर आएंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पेशेंस रखें। क्रोध के भाव से बचें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 8 वालों आज कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

मूलांक 9 वालों आज आपका कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यभार बढ़ सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। लग्जरी में बेफिजूल खर्च न करें। वाणी में मधुरता बनी रहेगी।


Tags: