Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 28 सितंबर 2024

Update: 2024-09-28 00:39 GMT

मूलांक 1- मूलांक 1 वाले आज किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बिजी रहने वाला है। यात्रा में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। खर्चों पर कंट्रोल रखें।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। किसी करीबी से कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है। पेशेवर जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यों को बहुत सतर्कता के साथ संभालें। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। धन की स्थिति सकारात्मक दिख रही है।

मूलांक 3-आज मूलांक 3 वालों को खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए। फिजूलखर्ची आपको आर्थिक तंगी की ओर लेकर जा सकती है। बेकार के गुस्से या वाद-विवाद से बचें। आज संपत्ति से धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 4-आज का दिन लेखकों या लिखने-पढ़ने वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको बुद्धि के बल पर धन कमाने का मौका मिलेगा, जिसका आप लाभ उठाने में सफल रहेंगे। यात्रा में लाभ के संकेत हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत का ध्यान रखें। पेशेवर जीवन में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे लाइफ बिजी हो सकती है।

मूलांक 5-आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े किसी कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। माता-पिता का सपोर्ट मिलेगा। प्रेम विवाह की ओर जा सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

मूलांक 6- आज घर के रेनोवेशन पर धन खर्च होने की संभावना है। कुछ लोग भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी का मन बना सकते हैं। हालांकि अगर आप निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ समय के लिए टाल दें। पारिवारिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होने से मन परेशान रहेगा। आर्थिक बजट बनाकर चलें।

मूलांक 7-आज मन में दो भाव रह सकते हैं। संतान की ओर से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। वर्षों बाद किसी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न होगा। आय में वृद्धि के संकेते हैं। व्यापारियों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मूलांक 8- आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की संभावना है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। मन अशांत रह सकता है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। किसी भी फैसले को लेते समय जल्दबाजी न करें। निवेश के अच्छे विकल्प सामने आएंगे, जिनका आप लाभ उठाने में सक्षम होंगे। जीवन में सुख-शांति रहेगी।

मूलांक 9-आज किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। हालांकि आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। खानपान का ध्यान रखें। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। भवन के रख-रखाव तथा साज-सज्जा के कार्य पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ेगी।

Tags:    

Similar News

-->