Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 24 सितंबर 2024

Update: 2024-09-24 00:50 GMT

मूलांक 1-मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यह दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा है लेकिन लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। खर्च में कमी करना जरूरी है। आप निराशावादी मानसिकता को काबू में लाने का प्रयास करें। आधी-अधूरी जानकारी को अपडेट कर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, व्यापार में नई दिशा में ध्यान केंद्रित करें।

मूलांक 2- मूलांक 2 वाले आज जीवन में बड़े बदलावों का अनुभव करेंगे। आर्थिक तंगी से विचलित होने सें बचें। आमदनी सामान्य रहेगी। धन का खर्च सोच-समझकर ही करें। परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। कार्यस्थल पर अच्छा वातावरण रहेगा, रुका हुआ पैसा मिलेगा। वाद-विवाद, किसी प्रकार की बहस से बचें। पुरानी बातें परेशानी का सबब बन सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पुराने रोग खत्म होंगे।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों को आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। घरेलू परेशानियों के योग बन रहे हैं। दूसरों को अपनी समस्या का कारण मानने से बचें, एकाग्रता का अभाव रहेगा। खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं। आपकर कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है। ऑफिस में अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। कुल मिलाकर काफी संभलकर कार्य करने की जरूरत है। कपटियों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है, धैर्य से अच्छे समय की प्रतीक्षा करें।

मूलांक 4-मूलांक 4 वाले आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घर परिवार में किसी बुजुर्ग को भी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। किसी बड़े निर्णय लेने से पहले घर-परिवार या दोस्तों से चर्चा कर लें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। ऑफिस में मान-सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आज व्यापार में जोखिम लेने से बचें।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन शुभ रह सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के अवसर पैदा होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। यदि विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है। आज क्रोध और आवेश पर संयम रखें, ऐसा न करने से बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

मूलांक 6-मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार को लेकर आपका आर्थिक संकट दूर होगा, हालांकि कोई भी निवेश सोच समझकर करें। जोड़ों के दर्द से परेशान होना पड़ सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी नही करें, घर में वरिष्ठों से सलाह लेकर ही कार्य करें। विशेषतौर पर अपरिचित महिलाओं से न उलझें। आपके मित्र आपकी परेशानियों को दूर करेंगे।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं कहा जा सकता है। आज किसी को उधार देने से बचें, उधारी न करें तो ही अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सबसे अहम बात यह कि आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं, जिससे आज आप सुस्त हो सकते हैं। कलात्मक अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी, आपके निर्णय सही होंगे। कई बार परिणाम आपको वैसा नहीं मिलता जैसा आप चाहते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मूलांक 8-मूलांक 8 वालों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं। खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। व्यापार और कार्यस्थल पर आपकी किस्मत साथ देगी, रुके हुए काम होंगे। आलोचनाएं आपको सफल होने में बल प्रदान करेंगीं। किसी बड़े निवेश से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, सेहत भी अच्छी रहेगी।

मूलांक 9-मूलांक 9 वालों को आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके इतर अपने काम पर ध्यान दें, मेहनत करें, लाभ होगा। लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य विकार संभव हैं, सचेत रहें। मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।


Tags:    

Similar News

-->