Ank jyotish: अंक ज्योतिष, 1 जुलाई 2024

Update: 2024-07-01 00:43 GMT

मूलांक 1 वाले जातकों आज का आपका दिन काफी दिलचस्प साबित हो सकता है। आज फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खुद के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। अपनी लाइफ में बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ेंगे तो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। अपनी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने पर फोकस रखें। आपका शुभ अंक 6 रहेगा और शुभ रंग नीला रहेगा।\

मूलांक 2 वालों का आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। आज प्रेमी प्रेमिका की दिलचस्प मुलाकात हो सकती है। हालांकि, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों को अपने बॉन्ड को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। पैसों का आगमन होगा लेकिन आपके खर्च भी बढ़ेंगे। आज का आपका शुभ रंग रहेगा 3 और शुभ रंग रहेगा ऑरेंज।

मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन लकी साबित हो सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत अपना रंग दिखा सकती है। करियर में हाथ आए मौकों को किसी भी सिचुएशन में गवाएं नहीं। पैसों का लेन-देन बेहद ही सोच समझकर करें। आज आपका लकी रंग रहेगा क्रीम और शुभ अंक रहेगा 14।

मूलांक 4 वाले लोग आज अपने जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। चाहे वह करियर का क्षेत्र हो, प्यार का मामला हो, पैसों की सिचुएशन हो, या आपकी सेहत हो, आज जिंदगी दिलचस्प मोड़ ले सकती है। अपनी सोच को पॉजिटिव रखेंगे तो जीत हासिल करेंगे। आज का आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 9।

मूलांक 5 वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा हलचल भरा साबित हो सकता है। जरूरत पड़ने पर किसी फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ले सकते हैं। बेफिजूल के खर्चों से बचें। आज आपके लिए पैसे इन्वेस्ट करना शुभ नहीं साबित हो सकता है। सोच समझकर कोई भी डिसीजन लें। आज का आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 1।

मूलांक 6 वालों का आज का दिन काफी रोमांटिक साबित हो सकता है। चाहे वह सिंगल हों, कपल हों, शादीशुदा हों, या फिर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप हो, आज आप अपनी लाइफ में रोमांस की अद्भुत फीलिंग महसूस करेंगे। कुछ लोग पार्टनर से सरप्राइज प्राप्त करेंगे तो कुछ अपने पार्टनर को सरप्राइज देंगे। आज का आपका शुभ अंक रहेगा तीन और शुभ रंग रहेगा लाल।

मूलांक 7 वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ सरप्राइज लेकर आ सकता है। या तो आपको किसी इन्वेस्टमेंट से बंपर लाभ मिल सकता है; या करियर में कोई बड़ा प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। अपनी पॉजिटिव एनर्जी का भरपूर इस्तेमाल करें। ऐसी कोई सिचुएशन नहीं है, जिससे आप डील नहीं कर सकते। आज का आपका शुभ अंक रहेगा 4 और शुभ रंग रहेगा ग्रे।

मूलांक 8 वालों का आज का दिन नॉर्मल रहने वाला है। आज आपको सेल्फ केयर पर फोकस रखना चाहिए। अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए योग या एक्सरसाइज करें। घर वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। अपने पालतू जानवर को बाहर घुमाने ले जाएं। अपनी फेवरेट हॉबी के लिए समय निकालें। आज का आपका शुभ रंग रहेगा पर्पल और शुभ अंक रहेगा 2।

मूलांक 9 वालों  लोग आज के दिन एक नई एनर्जी फील कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी एनर्जेटिक रहने वाला है। अपनी इस एनर्जी का इस्तेमाल सही काम में करेंगे तो फायदा होगा। करियर में नेक्स्ट स्टेप लेने का समय आ गया है। पैसे के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। लव लाइफ भी नॉर्मल रहेगी। आज का आपका शुभ अंक रहेगा 8 और शुभ रंग रहेगा ग्रीन।

Tags:    

Similar News

-->