अमित शाह आज बिहार में, जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Update: 2023-02-25 01:21 GMT

बिहार। गस्त 2022 में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड बीजेपी से दोस्ती तोड़कर एनडीए से अलग हो चुकी है। बिहार में फिलहाल जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस समेत तमाम मोदी विरोधी पार्टियों के गठबंधन की सरकार चल रही है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के ठीक एक महीने बाद यानी सितंबर 2022 में अमित शाह ने बिहार के सीमांचल इलाके का दो दिवसीय दौरा किया था। पूर्णिया में अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा था कि वह अब हर महीने बिहार का दौरा करेंगे। अक्टूबर 2022 में उन्होंने बिहार का दौरा भी किया था लेकिन नवंबर-दिसंबर में चुनाव की वजह से वे बिहार नहीं जा सके थे। अब आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहे। मध्य प्रदेश का कार्यक्रम खत्म कर अमित शाह सतना खजुराहो और गोरखपुर के रास्ते बिहार के वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे अमित शाह वाल्मीकि नगर पहुंचेंगे और 11 बजे लौरिया के साहूजन मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12.30 बजे अमित शाह नंदनगढ़ ने बौद्ध स्तूप का दर्शन करेंगे। बता दें कि यहीं पर राजकुमार सिद्धार्थ (महात्मा बुद्ध) ने अपने राजसी वस्त्रों को त्याग कर ज्ञान की खोज में निकले थे। बौद्ध स्तूप का दर्शन करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री वाल्मीकि नगर क्षेत्र और आसपास के जिलों से आने वाले किसानों से भी बात करेंगे।


Tags:    

Similar News

-->