Amit शाह ने भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश अधिवेशन को किया संबोधित

Update: 2024-07-21 10:25 GMT

पुणे। Amit शाह ने भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश अधिवेशन को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा, हमने महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान के दौरान दौड़ते हुए देखा है, पसीना बहाते हुए देखा है, परिणाम के लिए पल-पल जूझते हुए देखा है। मैं आज कहने आया हूं कि महाराष्ट्र के हर कार्यकर्ता ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके भाजपा को यश दिलाने का काम किया है।  

60 साल बाद, देश में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का यश मिला है, तो वो हमारे नेता नरेन्द्र मोदी को मिला है। आज मैं महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं को कहने आया हूं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 2014 व 2019 के योग से भी बड़ी विजय 2024 में प्राप्त करने के लिए पुरुषार्थ करना है। जब परिणाम आया तो जिसने 90% का लक्ष्य रखा था, उसके 80 की जगह 78% मार्क्स आए और दूसरे विद्यार्थी को 20% की जगह 25% आ गये। अब आप बताइए कि किस विद्यार्थी का परिणाम अच्छा है? मैंने पहली बार ऐसा देखा है कि 30% मार्क्स का लक्ष्य तय करने वाला 25% मार्क्स लेकर अहंकार में आ गया।

आज मैं एक उदाहरण देकर 2024 के चुनाव नतीजे को explain करना चाहता हूं... दो बच्चे थे, एक ही क्लास में पढ़ाई करते थे। एक बच्चा हमेशा 80% मार्क्स से पास होता था, क्लास में नंबर वन आता था, तीसरी बार उसने लक्ष्य तय किया कि 80% नहीं 90% लाऊंगा। दूसरा जो विद्यार्थी था, 4 साल से उसी कक्षा में था, वो पास नहीं कर पा रहा था। उसके 20% मार्क्स आ रहे थे और उसने लक्ष्य रखा कि मैं इस बार 30% लाऊंगा, उसने पास होने का लक्ष्य नहीं रखा, बल्कि 30% मार्क्स लाने का लक्ष्य रखा।

Tags:    

Similar News

-->