अमित शाह का विपक्ष पर आरोप, महिला आरक्षण बिल का किया विरोध

देखें LIVE VIDEO...

Update: 2026-04-17 12:57 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। नई दिल्ली में संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सभी दलों ने चर्चा के दौरान सार्वजनिक रूप से बिल का समर्थन किया, लेकिन विपक्षी ‘इंडी अलायंस’ के सदस्यों ने “अगर-मगर और किंतु-परंतु” के जरिए असल में महिला आरक्षण का विरोध किया है। अमित शाह ने कहा कि यह केवल लागू करने की प्रक्रिया का विरोध नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर बिल का विरोध है, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 39 लाख तक है और संविधान में सरकार को परिसीमन का अधिकार दिया गया है।


उन्होंने दावा किया कि जो लोग सीटों के विस्तार का विरोध कर रहे हैं, वे एससी-एसटी सीटों के विस्तार का भी विरोध कर रहे हैं। संसद के सत्र में राज्यसभा के उपसभापति के रूप में हरिवंश नारायण सिंह का तीसरी बार चुनाव हुआ, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें बधाई दी। इस बीच परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में बहस तेज हो गई है। गुरुवार को इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ। सरकार ने बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक बताया, जबकि विपक्ष ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। विपक्ष का कहना है कि वे महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन इसे परिसीमन से अलग किया जाए। उनका आरोप है कि यह बिल “छलावा” है और इसके जरिए बैकडोर से परिसीमन लागू किया जा सकता है।
Tags:    

Similar News