बालटाल बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हुई, देखें वीडियो

Update: 2023-07-10 01:21 GMT

जम्मू-कश्मीर। बालटाल बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हुई। दर्शन के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं को भी फिर से शुरू किया गया। पंजतरणी आधार शिविर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''जो श्रद्धालु पहले ही 'दर्शन' कर चुके थे, उन्हें बालटाल आधार शिविर लौटने की अनुमति दे दी गई है।'' घाटी में भारी बारिश के कारण फंसे 700 से अधिक अमरनाथ यात्रियों को सेना ने अनंतनाग जिले के काजीगुंड स्थित अपने शिविर में शरण दी है।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले दिन में खराब मौसम और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने के कारण जम्मू से श्रद्धालुओं के किसी नये जत्थे को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं, जो भूस्खलन की कई घटनाओं के कारण बंद है। रामबन जिले में भूस्खलन के कारण करीब 40 मीटर सड़क धंस गई, जिससे वहां 3,500 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

 यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''भूस्खलन के मलबे को हटाने और पुराने मार्ग से होकर पंथियाल सुरंग के पास की क्षतिगस्त सड़क पर पहुंचकर उसकी मरम्मत करने का काम जारी है। पंथियाल में पर्वतीय क्षेत्र से गुजरने वाले राजमार्ग पर पर्वतों से लगातार चट्टानें गिरने के कारण यातायाता बहाली के कार्य में बाधा आ रही है।


Tags:    

Similar News

-->