रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली कैबिनेट के 6 मंत्री भी लेंगे शपथ, सामने आए नाम

Update: 2025-02-20 02:41 GMT

नई दिल्ली:  बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. वह रामलीला मैदान में आज दोपहर सीएम पद की शपथ लेंगी. यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि बीजेपी 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापस लौटी है. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं.

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया था. रेखा गुप्ता इस सीट से 29000 से ज्यादा वोटों से जीती थीं. रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज भी शपथ लेंगे. 
दिल्ली के 6 मंत्री भी लेंगे शपथ
रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी. उनके साथ कैबिनेट मंत्री के तौर पर छह विधायक भी शपथ लेंगे.
- प्रवेश वर्मा
- मनजिदर सिंह सिरसा
- आशीष सूद
- कपिल मिश्रा
- पंकज सिंह
- रविंद्र इंद्राज सिंह

 

Tags:    

Similar News