बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आगे आए अल्लू अर्जुन, डोनेट किए इतने लाख रुपये

बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आगे आए अल्लू अर्जुन

Update: 2021-12-02 17:05 GMT

बॉलीवुड हो या टॉलीवुड, सेलेब्स एक ओर जहां दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं तो वहीं दूसरी ओर मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल में कई सितारों ने लाखों- करोड़ों रुपये का डोनेशन दिया और कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में अपना योगदान दिया। एक ओर जहां कोरोना की जंग अब भी जारी है तो वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश में लोगों को बाढ़ (Flood) का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) मदद के लिए आगे आए हैं और डोनेशन दिया है। अल्लू अर्जुन ने मुख्यमंत्री राहत कोष (Andhra Pradesh CM Relief fund) में डोनेशन किया है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ भी शेयर की है।

बाढ़ से जूझ रहा आंध्र प्रदेश
दरअसल आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई इलाकों में तो पानी शहर तक में घुस गया है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुपति में भारी बारिश से बाढ़ का पानी शहर में घुस गया जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अल्लू अर्जुन ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
25 लाख रुपये का दान
अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस बात की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है कि उन्होंने बाढ़ के खिलाफ जारी राहतकोष के लिए 25 लाख रुपये का दान दिया है। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मेरा दिल आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए है जो हाल ही में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मेरा दिल बाढ़ से प्रभावित हुए आंध्र प्रदेश के लोगों के बारे में सोचकर बैठा जा रहा है। मैं पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान दे रहा हूं।'
फैन्स दे रहे प्यार
अल्लू अर्जुन के इस पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और अभिनेता के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। कई फैन्स ने कमेंट में लिखा है कि अल्लू हमेशा ही लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं, वो सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी हीरो हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन जल्दी ही फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में नजर आएंगें। फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होगी।
Tags:    

Similar News

-->