कॉलेज की इमारत पर एयरफोर्स का विमान क्रैश, मची अफरातफरी

देखें वीडियो.

Update: 2025-07-21 09:00 GMT

नई दिल्ली: बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 ट्रेनर विमान आज दोपहर करीब 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार 1:00 बजे) राजधानी ढाका के उत्तरा क्षेत्र में दियाबारी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ये विमान माइलस्टोन कॉलेज के उत्तरा कैंपस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ. बताया जा रहा है कि ये विमान माइलस्टोन कॉलेज के उत्तरा कैंपस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की,लेकिन दुर्घटना के कारणों या हताहतों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी. हादसे की जानकारी मिलते ही बांग्लादेश सेना के जवान और फायर सर्विस व सिविल डिफेंस की आठ यूनिट घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया.
फायर सर्विस के नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी अधिकारी लिमा खानम ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:18 बजे माइलस्टोन कॉलेज के पास विमान दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तीन यूनिटों घटनास्थल पर काम कर रही हैं, जबकि दो अन्य इकाइयां सड़क पर तैयार हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में माइलस्टोन कॉलेज के परिसर से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, हताहतों की संख्या या दुर्घटना के कारणों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. कुछ स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पोस्ट में पायलट की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

Tags:    

Similar News

null