Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन क्रैश, 'किसी के बचने की उम्मीद नहीं', एअर इंडिया हादसे पर बोले पुलिस कमिश्नर

देखें वीडियो.

Update: 2025-06-12 12:44 GMT
Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया ने विमान हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है. इसके अतिरिक्त विदेशी नागरिकों के लिए एक अलग हेल्पलाइन नंबर +91 8062779200 भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि वे भी ज़रूरी जानकारी प्राप्त कर सकें.
एअर इंडिया ने मीडिया से अपील की है कि वे इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल न करें, क्योंकि ये केवल पीड़ित यात्रियों और उनके परिजनों के लिए आरक्षित हैं. मीडिया को जानकारी के लिए आधिकारिक प्रवक्ता या सूचना चैनलों से संपर्क करने को कहा गया है.
अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक ने बातचीत में विमान हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए किसी के बचने की संभावना बेहद कम लग रही है. उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी हालत अत्यंत गंभीर थी और उन्हें बचा पाना कठिन साबित हो रहा है. कमिश्नर मलिक ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन मलबे और आग की स्थिति को देखते हुए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं.
Tags:    

Similar News

null