Ranchi रांची: एयरपोर्ट के निदेशक ने पुष्टि की है कि एयर एंबुलेंस चतरा जिले के करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगलों में क्रैश हो गई है। विमान रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए दोपहर 1:37 बजे टेकऑफ किया था, लेकिन रास्ते में इसका रडार संपर्क टूट गया।  




निर्धारित समय शाम 4:30 बजे था। हादसे की सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घना जंगल बचाव कार्य में बाधक बन रहा है। राज्य सरकार और DGCA ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
Tags: