अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने का हुआ हस्ताक्षर, Video

Update: 2026-06-18 01:14 GMT

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने दोनों मुल्कों के बीच कई महीनों से चल रही जंग को खत्म करने के लिए एमओयू पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए हैं. अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के अनुसार, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने बुधवार को इस एमओयू पर साइन किए. यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्सेलिस में मैक्रों के साथ डिनर के दौरान अमेरिका-ईरान एग्रीमेंट की हार्ड कॉपी पर भी आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए. साइन किए गए एग्रीमेंट की कॉपी ईरान और मध्यस्थ करा रहे देशों को भेज दी गई है. इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने एमओयू पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से साइन किए थे. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि एमओयू पर साइन होने से दोनों देशों के बीच लगभग चार महीने से चला आ रहा संघर्ष खत्म हो गई है.

हालांकि, शुक्रवार को दोनों देशों के वार्ता दलों का जिनेवा में इकट्ठा होने का कार्यक्रम अभी भी तय है. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होने वाली बैठक का उद्देश्य समझौते पर हस्ताक्षर करना नहीं है. साथ ही, यह बैठक वास्तव में होगी या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय अगले कुछ घंटों में लिए जाने की उम्मीद है. लेकिन इससे यह भी संकेत मिलता है कि दस्तावेज पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए जा चुके हैं इसलिए स्विट्जरलैंड में आमने-सामने होने वाले हस्ताक्षर समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा.


Tags:    

Similar News