नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रवेश वर्मा को दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई. प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से चुनाव जीते हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा को भी दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई.

कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली. भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली.

रेखा ने रच दिया इतिहास
रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई. वो शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई हैं.
Tags: