लूट के बाद हथियार लहराते हुए फरार, देश की राजधानी में ये क्या हो रहा है?

देखें लाइव वीडियो.

Update: 2023-09-27 11:59 GMT
नई दिल्ली: देश की राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली के ज्वेलरी शोरूम में 25 करोड़ रुपए की चोरी के बाद लूट की घटना सामने आई है। समयपुरबादली इलाके में बदमाशों ने अब लूट को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलर शॉप में लूटपाट के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए।इसका वीडियो भी सामने आया है।
घटना दोपहर करीब एक बजे की है। पुलिस के मुताबिक 3 लुटेरे हेलमेट पहनकर श्रीराम ज्वैलर्स की दुकान में दाखिल हुए। पिस्तौल की नोक पर दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद वहां से फरार हो गए। बेखौफ बदमाश हाथ में पिस्तौल लहराते हुए आसानी से निकल गए। भागते हुए बदमाशों को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। अभी यह पता नहीं चला है कि लुटेरे कितना सोना-चांदी अपने साथ ले गए।
Tags:    

Similar News