वयस्क नर तेंदुआ मृत मिला, मचा हड़कंप

Update: 2022-12-07 12:24 GMT

DEMO PIC 

बिजनौर (आईएएनएस)| यूपी के बिजनौर जिले में बुधवार को नगीना थाना क्षेत्र के मझेड़ा गांव के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 के सड़क किनारे एक वयस्क नर तेंदुए का शव पाया गया।
संभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अनिल कुमार पटेल ने बताया कि बुधवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने वयस्क नर तेंदुए शव बरामद किया है। तेंदुआ के शव को देखने से लगता है कि उम्र करीब 3 साल है।
डीएफओ ने कहा कि, तेंदुए की मौत का अभी सही कारणो का पता नही चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल पायेगा। मृत वयस्क नर गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजा जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->