Varanasi/Chandauli. वाराणसी/चंदौली। नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एयर शो 22, 23 और 25 अक्टूबर को संभावित है। इसे देखते हुए प्रशासन का सबसे ज्यादा जोर दर्शकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने पर है। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए
पार्किंग व्यवस्था
, आने-जाने वाले मार्गों और कार्यक्रम स्थल के आसपास अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।


प्रशासन की ओर से एयर शो के दिनों में रूट डायवर्जन लागू करने की तैयारी की जा रही है, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले दर्शकों के कारण यातायात प्रभावित न हो। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का फोकस एयर शो को सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना यातायात अव्यवस्था के संपन्न कराने पर है।
Tags: