प्रशासन ने अपनाया कड़ा रुख, कोचिंग में होने वाले टेस्ट पर अगले 2 महीनों तक लगाई रोक
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर सृजनगंगागर सूरतगढ़ की आदर्श कॉलोनी स्थित चिंतपूर्णी महाकाली दुर्गा मंदिर से सोमवार शाम को झंडा यात्रा निकाली गई। यात्रा को मुख्य अतिथि समेत कमेटी के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा अर्चना और ध्वजा लहराकर रवाना किया। यह झंडा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई देर शाम को वापस चिंतपूर्णी महाकाली दुर्गा मंदिर में पहुंचकर संपन्न की गई। इस दौरान झंडा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सूरतगढ़ की आदर्श कॉलोनी स्थित चिंतपूर्णी महाकाली दुर्गा मंदिर से सोमवार शाम को झंडा यात्रा निकाली गई। यात्रा को मुख्य अतिथि समेत कमेटी के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा अर्चना और ध्वजा लहराकर रवाना किया। यह झंडा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई देर शाम को वापस चिंतपूर्णी महाकाली दुर्गा मंदिर में पहुंचकर संपन्न की गई।
इस दौरान झंडा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। भारत माता चौक पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्ण चंद कवातड़ा, समाज सेवी गौरी शंकर मोदी, प्रदीप सिखवाल समेत लोगों ने पुष्प वर्षा की। भग्गुवाला कुआं पर महेश दाधीच की तरफ से शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलजीरा पिलाया गया। भगत सिंह चौक पर जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज मील के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर जलजीरा पिलवाया। वही महाराणा प्रताप चौक पर पूर्व पालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा, पूर्व पार्षद सुनील छाबड़ा परिवार ने पुष्प वर्षा के साथ दूध वितरित किया। इसी तरह नागपाल पेट्रोल पंप पर पूर्व विधायक अशोक नागपाल ने भी शोभा यात्रा का जलजीरा के साथ स्वागत किया।