अभिनेत्री काजोल ने की नेक काम, BMC कर्मचारियों को बांटे रेनकोट

बीते एक साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोरोना संकट खत्म नहीं हुआ है।

Update: 2021-07-06 17:13 GMT

 नई दिल्ली, बीते एक साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोरोना संकट खत्म नहीं हुआ है। हालांकि अब हालात पहले से कुछ बेहतर हैं। लेकिन अब भी इस संकट से देश उबर नहीं पाया है। ऐसे समय में फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद के लिए सभी लोग आगे आ रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री काजोल भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। काजोल ने हाल ही में BMC कर्मचारियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

दरअसल अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में कोरोना महामारी के बीच मुंबई में BMC कर्मचारियों को रेनकोट बांटे हैं। काजोल ने मुंबई के विलेपार्ले इलाके के बीएमसी कर्मचारियों को रेनकोट बांटे। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में काजोल अपने हाथों से बीएमसी कर्मचारियों को रेनकोट बांटती हुई नज़र आ रही है।

इस दौरान काजोल काले रंग की जींस के साथ एनिमल प्रिंट टॉप पहनी हुई दिखाई दे रही हैं। रेनकोट बांटने के बाद काजोल ने मिडिया से बात भी की। इस बातचीत के दौरान काजोल ने कहा कि, 'शाबाशी तो देनी पड़ेगी। हम सेलिब्रिटीज जो कर सकते हैं, आम लोग नहीं कर सकते। लेकिन जो आम लोग ये सब काम कर रहे हैं उन्हें सलाम है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं भी इस नेक काम को करने कि लिस्ट में शामिल हूं।'


आगे काजोल ने कहा कि, 'मुझे आप लोगों ने ही बहुत इंस्पायर किया है मदद करने के लिए। साथ ही काजोल ने ये भी कहा इस महामारी ने हमें बहुत कुछ सिखाया है सबसे अच्छी बात ये है कि हमें इंसानियत सिखाई हैं।' वही काजोल की इस नेक पहल के बाद उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। काजोल के इस नेक काम ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।
बात करें काजोल के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म 'त्रिभंग' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके बोल्ड और चुलबुले अंदाज को काफी पसंद किया था। इससे पहले वो अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंद वॉरियर' में पति अजय देवगन के साथ नजर आई थीं।
Tags:    

Similar News