Election Results 2026: शुरुआती रुझानों में तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK सबसे आगे

Update: 2026-05-04 03:50 GMT
Election Results 2026: जिसका इंतजार था, वो घड़ी आ गई. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी, इसके संकेत मिलने लगे हैं. आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगार, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच टाइट फाइट दिख रही है. असम चुनाव रिजल्ट के ट्रेंड में भाजपा काफी आगे चल रही है. वहीं पुडुचेरी में भी भाजपा का दबदबा दिख रहा है. तमिलनाडु में थलापति विजय ने कमाल कर दिया है. टीवीके सबसे आगे चल रही है. केरल में एलडीएफ और यूडीएफ में बराबरी का मुकाबला है.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव रिजल्ट में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है. तमिलनाडु की सियासत में इतना बड़ा बदलाव होता दिख रहा है कि अभी से सीएम स्टालिन की टेंशन बढ़ गई होगी. जी हां, थलापति विजय ने धमाल मचा दिया है. अब तक के रुझानों में थलापति विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है. टीवीके अभी 65 सीटों पर सबसे आगे है. वहीं डीएमके 48 और एआईडीएमके 42 सीटों पर आगे है. अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं तो थलापति विजय तमिलनाडी की सियासत के नए सिकंदर साबित होंगे.
Tags:    

Similar News