नई दिल्ली: महिला महापंचायत के लिए जंतर-मंतर से नई संसद की ओर कूच कर रहे पहलवानों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। पुलिस बसों में भरकर प्रदर्शनकारियों को अलग स्थान पर ले जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत यूपी गेट पर पहुंच गए हैं। राकेश टिकैत ने यहां इकट्ठा हुए किसानों को संबोधित को संबोधित भी किया। 

दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के मार्च और महिला महापंचायत को रोकने के लिए कमर कस ली है। नए संसद भवन के बाहर पहलवानों द्वारा महिला महापंचायत के एलान के बाद सिंघु बार्डर पर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। बार्डर पर करीब चार कंपनियां तैनात, जिसमें एक महिला प्लाटून भी।
Tags: