स्कूटर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-02-24 09:06 GMT
ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने स्कूटर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटर भी बरामद कर ली है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि 19 फरवरी को ऋषिकेश में राहुल राजभर पुत्र राजेंद्र राजभर निवासी मनसा देवी गुमानीवाला, ऋषिकेश ने शिकायत में कहा था कि उसकी स्कूटर नंबर यूके14ए6627 किसी अज्ञात ने चोरी कर ली है। आवास विकास। कोलोन.
पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन किया और सीमा डेंटल के पास उक्त घटना के संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और स्कूटर बरामद कर लिया। उसका नाम मोहित उर्फ मोनी पुत्र सुरेश निवासी भरत विहार कॉलोनी, ऋषिकेश बताया गया है।
Tags:    

Similar News