जवान की बंदूक से अचानक चली गोली, मच गया हड़कंप

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.

Update: 2026-07-04 02:44 GMT
वाराणसी: धर्मनगरी काशी के सबसे हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. शनिवार सुबह मंदिर के गेट नंबर 4B पर तैनात PAC के एक सिपाही की सरकारी बंदूक से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई.
गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई. वहां मौजूद तीन लोगों को गोली के छर्रे लग गए, जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए हैं. राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी को नहीं लगी. सूत्रों के मुताबिक, बंदूक से छूटी गोली के छर्रे वहां मौजूद तीन लोगों को जा लगे, जिससे वे आंशिक रूप से घायल हुए हैं. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा में तैनात अन्य अधिकारियों और पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला.
Tags:    

Similar News