ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई, 7000 घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार

Update: 2024-03-02 12:18 GMT
चान्हो। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने राजधानी रांची के चान्हो अंचल के राजस्व उप निरीक्षक बेंजामिन कुजूर को 7000 घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजस्व उप निरीक्षक ने म्यूटेशन के नाम पर सुनील उरांव नामक ग्रामीण से 11 हजार रुपए घूस की मांग की थी, पर अंत में 7 हजार रुपए पर जाकर दोनों को बीच सहमति बनी।
जिसके बाद सुनील ने इसकी शिकायत ACB में की थी। जिसके बाद घूस लेते हुए ACB की टीम ने राजस्व उप निरीक्षक बेंजामिन कुजूर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
Tags:    

Similar News