AAP ने मध्यप्रदेश विस चुनाव में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की

बड़ी खबर

Update: 2023-09-08 16:51 GMT
भोपाल। आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आप ने मध्यप्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने की सूचना 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर दी है। कैप्शन में 'आप' ने लिखा, 'मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की हमारी पहली सूची। हमारे सभी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई और चुनाव अभियान के लिए शुभकामनाएं।' पहली लिस्ट में 'आप' ने दस उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।
10 विधानसभा सीटों पर आप प्रत्याशी
1. सेवड़ा - संजय दुबे
2. गोविंदपुरा - सज्जन सिंह परमार
3. हुजूर - डॉ. रविकांत द्विवेदी
4. दिमनी - सुरेंद्र सिंह तोमर
5. मुरैना - राजेंद्र उपाध्याय
6. पेटलावद - कोमल डामौर
7. सिरमौर - सरिता पांडे
8. सिरोंज - I.S. मौर्य
9. चुरहट - अनेंद्र गोविंद मिश्रा 'राजन'
10. महाराजपुर - राम जी पटेल



Tags:    

Similar News

-->