Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 26 जुलाई 2024

Update: 2024-07-26 00:48 GMT

मेष राशि : अनाप-शनाप खर्चें होंगे। मन व्यथित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। डरा-डरा सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार ठीक ठाक। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक व्यथा बनी रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि : व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : यात्रा से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खुद के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम-संतान, व्यापार मध्यम चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा बनी रहेगी, लेकिन आप उसे कर डालेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में विवाद से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक और व्यापार ठीक ठाक। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि: नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधि थोड़ी सी संदिग्ध हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। जुआ, सट्टा या लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान, व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों के स्वास्थ्य व साथ पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

Tags:    

Similar News

-->