बंद मकान से आती थी आह... की आवाज़ें, पुलिस ने रेड मारकर किया SEX रैकेट का खुलासा

पढ़ें पूरी खबर...

Update: 2024-07-16 18:03 GMT
Lucknow. लखनऊ। प्रयागराज में नैनी पुलिस ने सेक्स रैकेट sex racket का का भंडाफोड़ किया है। सेक्स रैकेट की संचालिका महिला है जो नाबालिग लड़कियों से गंदा काम कराती थी। पुलिस ने महिला और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़ी गईं दो किशोरियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है। पुलिस ने जरूरी विधिक कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार नैनी के बिनोवा नगर मुहल्ले में एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार की खबरें मिल रही थीं। पुलिस सही मौके की तलाश में थी। बताते हैं कि इस मकान में एक महिला मकान मालिक की मिलीभगत से देह व्यापार का धंधा करा रही थी। महिला नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर और पैसे का लालच देकर उनसे गंदा काम कराती थी। सोमवार शाम एक एनजीओ टीम नैनी थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।


नैनी पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए एनजीओ के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही चार युवक बाउंड्री की दीवार कूदकर वहां से भाग गए। पुलिस जब मकान के भीतर पहुंची तो वहां एक महिला और दो किशोरियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। छानबीन में कमरे से काफी आपत्तिजनक सामान पुलिस को मिला। पुलिस ने मकान मालिक, उक्त महिला और दो किशोरियों को पकड़ लिया। इन सभी को थाना लाया गया। नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि पकड़ी गई महिला नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराती थी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में साफ हुआ है कि महिला अलग-अलग जगहों से नाबालिग लड़कियों को नैनी लाती थी और फिर उनसे गंदा काम कराती थी। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि इस धंधे में उसे मोटी रकम मिलती थी। मामले में पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका महिला और मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ पास्को एक्ट, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम सहित कई धाराओं पर मुकदमा हुआ है। वहीं दोनों नाबालिग लड़कियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

विनोवा नगर मोहल्ले में सोमवार देर शाम नैनी पुलिस ने छापा मार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। इसमें दो नाबालिग लड़कियां पकड़ी गईं। साथ ही एक महिला समेत मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को एक एनजीओ के जरिए विनोवा नगर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली। एनजीओ की सटीक जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक मकान के अंदर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कई युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस जब वहां पहुंची तब कमरे में मौजूद युवक पीछे की दीवार फांद कर भाग गए। पुलिस ने मौके से दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ा। इस दौरान सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक महिला और उसके मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी पुलिस के हाथ लगीं। नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराती थी। किराये के कमरे की एवज में मकान मालिक को एक मोटी रकम दिया करती थी। पकड़ी गई महिला और उसके मकान मालिक के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत कई धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


अटल बिहारी वाजपेयी नगर लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का नैनी पुलिस ने सोमवार रात भंडाफोड़ किया। मामले में एक महिला, मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो किशोरियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है। नैनी के बिनोवा नगर मुहल्ला स्थित एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार हो रहा था। सोमवार शाम नैनी थाने एक एनजीओ की टीम पहुंची और पुलिस को खबर दी। तब नैनी पुलिस एनजीओ के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।


पुलिस को देखते ही मकान में मौजूद चार युवक बाउंड्री फांदकर भाग निकले। पुलिस जब भीतर दाखिल हुई तो वहां एक महिला, दो किशोरियां मिली। छानबीन में कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी मिला। तब पुलिस ने मकान मालिक को भी पकड़ लिया और सभी को थाने लाई। नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार करवाती थी। वह अलग-अलग स्थान से किशोरियों को बहला-फुसलाकर नैनी लाती थी और फिर गलत काम करवाती थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि इस धंधे से उसे मोटी रकम मिलती है। किराए के कमरे की एवज में मकान मालिक को भी पैसा दिया करती थी। पकड़ी गई महिला व मकान मालिक के खिलाफ पास्को एक्ट, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम सहित कई धाराओं पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
Tags:    

Similar News

-->